img-fluid

कुनिका के बेटे अयान ने बताया मां और कुमार सानू के रिलेशनशिप का सच

September 11, 2025

मुंबई। बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में नजर आ रही एक्ट्रेस कुनिका सदानंद (Kunnika Sadananda) शो में खुलकर अपने अफेयर के बारे में बात कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने शो पर स्वीकार किया था कि वो सिंगर कुमार सानू (Kumar Sanu) के साथ रिलेशनशिप में थीं। उस समय सिंगर अपनी पहली पत्नी से अलग हो चुके थे। दोनों साथ ही रहा करते थे। अब कुनिका के बेटे अयान लाल ने अपनी मां के अफेयर के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कुनिका अब भी कुमार सानू को बतौर सिंगर पसंद करती हैं और अक्सर उनके गाने गुनगुनाती हैं।



कभी नहीं मिले कुमार सानू से
अयान लाल ने हाल में सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में अपनी मां के अफेयर के बारे में बात की है। अयान ने कहा कि वो लोगों को लगता है उनकी मां का अफेयर 27 साल तक चला था। उन्होंने कहा कि सच ये है कि जिस समय उनकी मां का कुमार सानू के साथ अफेयर था उनकी उम्र 27 साल की थी। ब्रेक के बाद उन्होंने दूसरी शादी की और 35 साल की उम्र में उन्हें जन्म दिया। अयान ने ये भी बताया कि वो कभी कुमार सानू से नहीं मिले हैं लेकिन उन्होंने उनके बेटे जान सानू के साथ समय बिताया है।

कुनिका के लिए सबसे खास थे कुमार सानू

अयान ने आगे कहा, “वह आर्टिस्ट से सच्चा प्यार करती है। मैं वादा कर सकता हूं कि अब वह उस आदमी से प्यार नहीं करती। और मेरी मां जुनूनी किस्म की नहीं हैं। यह कोई अहंकार की बात नहीं है। जब मैंने उनके बारे में गूगल किया और मां से उनके बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ‘वह मेरे जीवन में एक बहुत ही अहम शख्स थे। मैं उन्हें एक जीवनसाथी के रूप में देखती थी। और हर किसी को अपने जीवन में एक बार इस तरह के प्यार का अनुभव करना चाहिए। यह टॉक्सिक था। बहुत, बहुत टॉक्सिक।”

गेम खेल रही हैं कुनिका

बता दें, कुनिका अपने गेम के लिए खबरों में बनी हुईं हैं। सोशल मीडिया पर उनके गेम को पसंद किया जा रहा है। वहीं एक बड़ा तबका ऐसा भी है जिन्हें कुनिका विलेन लग रही हैं। आगे आने वाले दिनों में कुनिका की वजह से घर का माहौल बदलने की उम्मीद जताई गई है।

Share:

  • एशिया कप में आज का मैच बांग्लादेश और हॉन्ग कॉन्ग के बीच, एक टीम का हो सकता है सफर समाप्त

    Thu Sep 11 , 2025
    नई दिल्‍ली । Asia Cup 2025 में आज का मैच किस-किस टीम के बीच है और कितने बजे शुरू होगा? ये जान लीजिए। एक टीम का आज सफर समाप्त हो सकता है और फिर वह टीम सुपर 4 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएगी। टी20 फॉर्मेट में यूएई में खेले जा रहे एशिया कप 2025 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved