मनोरंजन

अर्जुन कपूर के साथ रिलेशन पर कुशा कपिला का बयान, बोली- मम्‍मी की सोशल लाइफ को लगेगा झटका

नई दिल्‍ली (New Dehli) । जोरावर सिंह (Zorawar Singh) अहलूवालिया से अलग होने के बाद कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया (social media) इन्फ्लुएंसर व एक्ट्रेस (actress) कुशा कपिला (Kusha Kapila) का नाम अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) संग जुड़ा। इस पर कुशा ने रिएक्ट (React) किया है।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर व एक्ट्रेस कुशा कपिला (Kusha Kapila) अक्सर उनके पोस्ट्स की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। कुछ वक्त पहले जोरावर सिंह अहलूवालिया (Zorawar Ahluwalia) से अलग होने के चलते कुशा कपिला की पर्सनल लाइफ खबरों में थी। वहीं जब अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के रिलेशन में सब कुछ ठीक नहीं होने की खबरें सामने आईं तो ऐसा भी सुनने को मिला कि जोरावर से अलग होने के बाद कुशा, अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के डेट कर रही हैं। इन सब पर अब कुशा ने रिएक्ट किया है।


रूमर्स पर कुशा ने किया रिएक्ट…
दरअसल हाल ही में कुशा कपिला और अर्जुन कपूर, करण जौहर के घर साथ दिखे थे और मलाइका अरोड़ा वहां मौजूद नहीं थीं, तब से यह चर्चा होने लगी थी कि दोनों (अर्जुन-मलाइका) का ब्रेकअप हो गया है। इसके बाद अर्जुन का नाम कुशा कपिला से भी जोड़ा जा रहा था। अब कुशा ने इस पर कहा, ‘रोज अपने बारे में इतनी बकवास पढ़कर मुझे अपना खुद के साथ एक फॉर्मल इंट्रोडक्शन करवाना पड़ेगा। हर समय मैं बकवास बातें खुद के बारे में देखती हूं।’

मम्मी की सोशल लाइफ को झटका…
कुशा आगे कहती हैं, ‘बस दुआ करती हूं कि मेरी मम्मी न ये सब पढ़ लें। उनकी सोशल लाइफ को झटका लगेगा।’ वैसे एक ओर जहां कुशा ने इस पर रिएक्ट किया है तो दूसरी ओर अभी तक अर्जुन की ओर से कोई भी रिएक्शन नहीं आया है। गौरतलब है कि कुछ वक्त पहले करण जौहर ने उनके घर पर एक पार्टी रखी थी, जिस में कुशा शामिल हुई थीं। वहीं इससे पहले वो कॉफी विद करण सीजन 7 में भी नजर आई थीं। कुशा जल्दी ही फिल्म सुखी में दिखेंगी।

Share:

Next Post

भारत की आर्थिक वृद्धि दर अमेरिका समेत शीर्ष पांच देशों में रहेगी सबसे तेज

Fri Aug 25 , 2023
नई दिल्ली (New Delhi)। भारतीय अर्थव्यवस्था (India Economic) निकट भविष्य में अमेरिका (America) समेत दुनिया की शीर्ष-5 देशों (Top-5 countries world) में सबसे तेज गति से बढ़ना जारी रखेगी। भारत (India) दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (5th largest economy in the world) है। इसके आगे सिर्फ अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी हैं। केंद्रीय वित्त […]