img-fluid

प्रदेश में 10 मई तक भरे जाएंगे लाड़ली बहना योजना के फार्म

April 02, 2023

  • मुख्यमंत्री ने किया ऐलान बहनों को नहीं होने देगे परेशान

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि लाड़ली बहना योजना के फार्म अप्रैल में भरे जाना है। यदि इस अवधि में प्रक्रिया पूरी नहीं होती है तो इसे बढ़ाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कहा कि बहनों को किसी भी स्थिति में परेशान होने नहीं दिया जाएगा। वे शनिवार देर शाम मंत्रालय के सामने स्थिति भीम नगर बस्ती में लाड़ली बहना योजना के शिविर पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने महिलाओं के आवेदन भी भरे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान महिलाओं से संवाद भी किया। इस दौरान उन्होंने भीम नगर निवासी शांता बाई राजपूत के आग्रह पर फोटो भी खिंचवाया। शांता बाई ने सालों तक मंत्रालय में साफ-सफाई का काम किया है।


रोजाना आ रहे 4 लाख आवेदन
लाडली बहना योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू हुई थी। पहले दिन 43 लाख आवेदन आए। इसके बाद से इसमें तेजी आई। 1 अप्रैल तक 32 लाख आवेदन आ चुके हैं। औसतन 4 लाख महिलाओं के आवेदन जमा हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने देर शाम लाडली बहना योजना की समीक्षा बैठक में अफसरों से कहा कि शिविर में गड़बड़ करने वालों को किसी भ्ीा स्थिति में बख्शा नहीं जाए। शिविरों में कुछ तत्व बहनों को योजना में अधिक राशि देने के वायदे कर बहकाने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। आवश्यकता हुई तो शासकीय कार्य में बाधा पहुँचाने का दोषी मान कर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Share:

  • दो कर्मचारियों पर गिरी गाज, एक को बैठाया घर, तो दूसरे को थमाया नोटिस

    Sun Apr 2 , 2023
    लाड़ली बहना योजना में अनदेखी करने पर नपे 2 कर्मचारी नपा गुना द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर संविदा श्रमिक को सेवा से पृथक करने के आदेश जारी गुना। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद गुना द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 अंतर्गत कार्य में लापरवाही बरतने पर संविदा श्रमिक नगर पालिका परिषद गुना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved