img-fluid

Mahashivratri के शाही स्नान पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

March 11, 2021
ऋषिकेश। Rishikesh में देश के विभिन्न प्रांतों से आए लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था के महाकुंभ 2021 के महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर्व के चलते शाही स्नान पर हर-हर महादेव और गंगा मइया के जयकारों के साथ नगर की हृदय स्थली त्रिवेणी घाट पर गंगा में डुबकी लगाई।


  • फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष त्रयोदशी महाशिवरात्रि पर्व (Mahashivaratri festival) पर स्नान का क्रम रात 12 बजे के बाद से शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान व गंगा पूजन के साथ महाशिवरात्रि (Mahashivaratri festival) व्रत भी रखा और दान धर्म करके पुण्य कमाया। इस वर्ष यह पर्व धनिष्ठा नक्षत्र में हो रहा है। जिसका महत्व अपने आप में बहुत पुण्यदायी माना गया है। क्योंकि इस दिन बृहस्पतिवार के साथ-साथ शिव योग भी बन रहा है। जिसके कारण महाशिवरात्रि व्रत पूजन करने से भगवान शिव की आराधना में उत्तरोत्तर वृद्धि होगी और अश्वमेध यज्ञ करने के समान फल प्राप्त होगा।
    महाकुंभ के प्रथम शाही स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा आज सुरक्षा के बेहद चाक-चौबंद प्रबंध किए गए। इसके अलावा शहर में बाहर से आने वाले यात्रियों को जाम से न जूझना पड़े, इसके लिए ट्रैफिक में बदलाव किया गया। नगर की हृदय स्थली त्रिवेणी घाट सहित राम झूला व लक्ष्मण झूला के विभिन्न गंगा घाटों पर नियमित रूप से गंगा स्नान जारी है। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है। एजेंसी

    Share:

  • Indore: घर में घुसा तेंदुआ, कई को किया घायल

    Thu Mar 11 , 2021
    इंदौर की शिवधाम कॉलोनी के रहवासी दहशत से कांपे इंदौर। राला मंडल (Ralamandal) से निकले तेंदुए (leopard) ने लिम्बोदी की शिवधाम कालोनी (Shivdham colony) में कहर मचाते हुए आज सुबह एक बच्चे सहित दो महिला और एक पुरूष व कुछ अन्य लोगों को घायल (Injured) कर दिया। वन विभाग की बंदूक लिए दौड़ती टीम को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved