
जबलपुर। वैश्विक परियोजनों के नाम सहित अन्य बिजनेस का झांसा देकर 17 लाख से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। जहां पीडि़तों ने एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा व घमापुर टीआई को लिखित शिकायत सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।अतुल कुमार सिंह ने एसपी के नाम दी अपनी लिखित शिकायत में कहा है कि तरुनेन्द्र सिंह, रश्मि व मनमीत कुमार ने उससे फोन पर संपर्क किया, इतना ही नहीं उसके साथ ही विपिन कुमार, अभिषेक, राहुल पांडे सहित अन्य को भी इसी तरह अपना शिकार बनाते हुए वैश्विक परियोजना पर काम करन का झांसा देकर उनसे अलग-अलग किश्तों में राशि लेते गये। इतना ही नहीं आरोपियों ने इक्वल शेयरिंग प्रॉफिट पर काम करने का झांसा देते हुए पति सप्ताह 7.5 लाख रुपये कमाने का झांसा दिया और करीब 17 लाख 8 हजार रुपये की चपत लगा दी। पीडि़त ने उक्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved