img-fluid

उपचुनाव से पहले लाल सिंह आर्य का बढ़ा कद

September 27, 2020

  • 9 सीटों पर उतारेगी भाजपा

भोपाल। भाजपा हाईकमान ने पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य को अनुसूचित जाति मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। लाल सिंह को यह जिम्मेदारी ऐसे में मिली जब प्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है। इनमें से 9 सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं, जबकि दो सीट जनजाति के लिए हैं। अब भाजपा उपचुनाव में प्रचार के लिए लालसिंह को आरक्षित सीटों पर भेजेगी। इससे पहले भी लालसिंह को ग्वालियर-चंबल की 6 सीटों पर दलित वोट साधने की जिम्मेदारी पहले ही मिल चुकी थी। अब वे राष्ट्रीय स्तर के दलित नेता बनकर उभरे हैं। प्रदेश में 28 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होना है। इनमें से 9 सीट अंबाह, गोहद, डबरा, भांडेर, करैरा, अशोकनगर, सांची, आगर और सांवेर है। छह सीट ग्वालियर-चंबल संभाग में आती है। इन सीटों पर लालसिंह पहले से ही सक्रिय हैं। लालसिंह को अजा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की प्रमुख वजह उपचुनाव है। क्योंकि लालसिंह मप्र अजा मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे भाजपा के कट्ठर कार्यकर्ता हैं और संघ में भी पकड़ है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि संघ की सिफारिश पर ही लालसिंह को अजा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

Share:

  • ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड

    Sun Sep 27 , 2020
    नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम इन दिनों अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशल सीरीज खेल रही है। तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में मेजबान टीम ने जीत हासिल कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने 16.4 ओवरों में 129/2 रन बनाए और मैच 8 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved