पटना। वैसे तो आज के समय में राजनीतिक हो या बॉलीबुड कौन कब शादी कर ले कहा नहीं जा सकता, क्योंकि झट मंगनी और पट शादी का जमाना है। इस समय बॉलीबुड में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की चर्चाएं चल रही हैं कि एक और शादी की खबरें आने लगी हैं। बिहार के सबसे बड़े सियासी घराने यानी लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के परिवार से जुड़ी आ रही है। बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav Engagement) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सगाई यानी रिंग सेरेमनी कल गुरुवार को दिल्ली में होने वाली है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस पारिवारिक कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली में किया जा रहा है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की सगाई को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं। जानकारी के मुताबिक लालू परिवार के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की सगाई में लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी, मीसा भारती समेत उनके परिवार के सभी सदस्य शामिल होंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved