img-fluid

नए साल में इंदौर आई पांच करोड़ की लैम्बोर्गिनी

January 09, 2025

  • परिवहन विभाग के लिए हैप्पी रहा न्यू ईयर, मिला 70 लाख का टैक्स

इंदौर। कार की शौकीनों के शहर के रूप में पहचान बना चुके इंदौर में नए साल की शुरुआत एक और सुपर कार के साथ हुई है। नए साल में शहर में पांच करोड़ की लैम्बोर्गिनी हुराकान ईवो स्पाइडर आई है। इस कार को इंदौर के एक उद्योगपति ने मुंबई से खरीदकर इंदौर में रजिस्टर्ड करवाया है। खास बात यह है कि पांच करोड़ की इस कार को इंदौर आरटीओ में रजिस्टर्ड करवाने के लिए 70 लाख का टैक्स भी चुकाया गया है। टैक्सी की यह राशि इतनी बड़ी है कि इसमें भी आसानी से कोई लक्जरी कार खरीदी जा सकती है।

आरटीओ अधिकारियों ने बताया कि इसे एसआर ग्रुप द्वारा खरीदा गया है और इसके लिए 0008 नंबर बुक किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इंदौर में लक्जरी कारें अब आम हो चुकी हैं। शौकीन लोग इन्हें विदेशों तक से आयात कर रहे हैं। कई कंपनियों के शोरूम दिल्ली-मुंबई में हैं तो वहां से भी इन्हें लाकर इंदौर में रजिस्टर्ड किया जा रहा है।


3.5 सेकंड में 0 से 100 की रफ्तार पर पहुंच जाती है कार
पीले रंग की यह कार टू सीटर कन्वर्टेबल है। 5204 सीसी की यह कार 3.5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार तक पहुंच जाती है। पिछले साल इसी कैटेगरी की एक ब्राइट ऑरेंज कार कोयला कारोबारी तपन अग्रवाल ने भी खरीदी थी, जिस पर पसंदीदा रंग के लिए उन्होंने 32 लाख रुपए अलग से चुकाए थे। अग्रवाल ने इसे सीधे इटली से आयात किया था।

Share:

  • भिखारियों को पकड़ाने वाले 8 और पुरस्कृत

    Thu Jan 9 , 2025
    करीब 20 से अधिक भिखारियों की दी थी सूचना, टीम ने पहुंचकर की धरपकड़ इंदौर। शहर को भी भिखारीमुक्त करने में आहुति दे रहे रहवासियों को कलेक्टर द्वारा पुरस्कृत किया जा रहा है। कलेक्टर की अभिनव पहल के बाद भिखारीमुक्त इंदौर के अभियान में तेजी आ गई है। आज आठ लोगों की सूचना पर लगभग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved