विदेश

मलेशिया में भूस्खलन से दो लोगों की मौत, 50 से अधिक के फंसे होने की आशंका

कुआलालंपुर । मलेशिया (malaysia) में शुक्रवार सुबह भूस्खलन (landslide) की खबर आई। भूस्खलन की वजह से दो लोगों की मौत (Death) हो गई है। इस दौरान 50 से अधिक लोगों के फंसे होने की भी आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, कुआलालंपुर (Kuala Lumpur) के बाहरी इलाके के सेलांगोर राज्य में भूस्खलन हुआ। राहत और बचाव कार्य शुरु कर दिया गया है।


अग्निशमन और बचाव विभाग ने बताया कि भूस्खलन की चपेट में आने से तीन लोग घायल हैं और 50 से ज्यादा लापता हैं। बचाव अभियान युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। तेजी से लोगों को बाहर निकालने का काम भी जारी है।

अग्निशमन विभाग के निदेशक नोराजम खमीस ने बताया कि अब तक 31 लोगों को शिविर स्थल से बचाया जा चुका है। भूस्खलन कैंपसाइट के ऊपर करीब 30 मीटर की ऊंचाई से हुआ। इससे करीब एक एकड़ का इलाका प्रभावित हुआ।

Share:

Next Post

ईरान में महिलाओं के लिए आवाज उठाने वाले फुटबॉलर को फांसी की सजा

Fri Dec 16 , 2022
तेहरान। ईरान (Iran) में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन (Protest against the government in Iran) कर रहे प्रदर्शनकारियों को सरेआम फांसी (hanging in public) दी जा रही है। मिजान समाचार एजेंसी के मुताबिक विरोध की आवाज उठाने के आरोप में कई लोगों को सरेआम मौत की सजा दी गई है। यहां तक कि ईरान ने हिजाब […]