img-fluid

ट्रंप की जैसी भाषा, वैसी तो किसी को भी शोभा नहीं देती: उमर अब्दुल्ला

April 09, 2026

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ईरान से जंग को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है. उमर अब्दुल्ला ने कहा कि लड़ाई से अमेरिका और दुनिया को हासिल क्या हुआ. ट्रंप को इजराइल पर कंट्रोल करना होगा, जिससे वो लेबनान पर हमला ना करे. उमर ने ट्रंप की भाषा पर भी सवाल उठाए. उन्होंने एक राष्ट्रपति के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना शोभा नहीं देता. ये किसी के लिए भी शोभा नहीं देता.


  • उमर अब्दुल्ला ने कहा, मैंने तो पिछले दिनों कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति के बयानों का पता ही नहीं चलता. मुझे लगता है उनको खुद भी पता नहीं है वो क्या कर रहे हैं. सुबह उठके एक बात करते हैं, दोपहर को दूसरी बात, शाम को तीसरी बात और जिस तरह की लैंग्वेज का वो इस्तेमाल करते हैं, मैं तो कहता हूं वो अमेरिका के राष्ट्रपति तो छोड़िए, वो किसी को शोभा नहीं देती.

    सीएम ने कहा कि ट्रंप को याद करना चाहिए कि वो अमेरिका के राष्ट्रपति हैं. जिस तरह सोशल मीडिया पर गाली-गलौज, आप और मैं… अगर उस तरह की लैंग्वेज इस्तेमाल करें तो हमें तो ब्लॉक कर देंगे. हमारा अकाउंट सीज कर देंगे. हमें वो फेसबुक और ट्विटर वगैरह से खारिज कर देंगे. वह अमेरिका के राष्ट्रपति हैं, लोग डरते हैं, इस वजह से कोई कार्रवाई नहीं हो सकती और बार-बार धमकी देना क्या?

    Share:

  • लेखपाल ने किया ऐसा घोटाला, करोड़पति बन गई पत्नी

    Thu Apr 9 , 2026
    बोकारो। झारखंड के बोकारो जिला कोषागार में बड़ा घोटाला उजागर हुआ है, जिसमें एक लेखपाल ने रिटायर्ड सब‑इंस्पेक्टर के नाम पर फर्जी वेतन मद बनाकर करीब 4.29 करोड़ रुपये अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। पुलिस अधीक्षक के खुलासे के अनुसार, एसपी कार्यालय के लेखपाल कौशल कुमार पाण्डेय ने साल 2016 में रिटायर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved