विदेश

पिछली बाढ़ ने किया था कंगाल, पाकिस्तान में फिर बर्बादी की बारिश, 50 लोगों की मौत, भारी नुकसान

लाहौर। पाकिस्तान में पिछले साल आई बाढ़ ने पूरे देश को बर्बाद कर दिया था। गरीब पाकिस्तान को बाढ़ ने कंगाल बना दिया। लोग भूखे मरने लगे। महंगाई आसमान पर पहुंच गई। दुनियाभर से कर्ज मांगने और गिड़गिड़ाने पर पर पाक सरकार को मजबूर होना पड़ा। पिछली बाढ़ से उबरे भी नहीं थे कि इस बार पाकिस्तान में फिर जोरदार बारिश और बाढ़ से पाकिस्तान में हाहाकार मच गया है। बारिश की वजह से 50 लोगों की जान चली गई और सैकड़ों लोग जख्मी हो गए। हजारों घर बह गए। पंजाब प्रांत में तो मूसलधार बारिश से बहुत बुरा हाल है।

देश के आपदा प्रबंधन ने बताया कि जून के आखिरी सप्ताह में मानसून से पहले ही भारी बारिश ने कई प्रांतों में बर्बादी की इबारत लिख दी। समूचे पाकिस्तान में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण अब तक 50 लोगों की मौत हो गई। कई आवासीय संपत्ति को नुकसान पहुंचा, वर्षाजन्य हादसों में कम से कम 50 लोगों की मौत के साथ ही 87 अन्य घायल हुए हैं। देश की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जून के आखिरी सप्ताह में मानसून पूर्व बारिश की शुरुआत हुई थी, जो नियमित अंतराल पर समूचे देश में जारी है।


लगातार बारिश से बलूचिस्तान प्रांत में बाढ़ आ गई तथा राजमार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के अनुसार, बारिश के कारण देश का सबसे बड़ा प्रांत पंजाब बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जहां वर्षा जनित घटनाओं के कारण 34 लोगों की जान गई है। बारिश से हुए हादसों के कारण खैबर-पख्तूनख्वा में 10 लोगों की, बलूचिस्तान में 5 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है।

एनडीएमए के अनुसार, देश भर में कम से कम 62 मकान आंशिक या पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं तथा 15 मवेशी भी मारे गए हैं। लाहौर में इस सप्ताह रिकॉर्ड बारिश होने से बाढ़ आ गई। लाहौर में इस बार​ इतना पानी बरसा, जितना पिछले 30 साल में नहीं बरसा। लाहौर में 9 घंटे में 10 इंच से ज्यादा बारिश ने हाहाकार मचा दिया। बलूचिस्तान के विभिन्न जिलों में जबरदस्त बारिश हुई जिससे सिंध और पंजाब प्रांत को जोड़ने वाले कुछ राजमार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बारिश एवं बाढ़ जनित खतरे के मद्देनजर ‘हाई अलर्ट’ जारी किया है।

Share:

Next Post

राहुल गांधी को ठीक-ठीक बोलने की ट्रेनिंग क्यों नहीं देती कांग्रेस, बीजेपी का तीखा हमला

Fri Jul 7 , 2023
नई दिल्ली। गुजरात हाईकोर्ट ने आपराधिक मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दोषी ठहराये जाने और दो साल की जेल की सजा के निचली अदालत के फैसले पर रोक से शुक्रवार को इनकार कर दिया। अदालत के फैसले के बाद बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राहुल गांधी पर जमकर निशाना […]