
इंदौर। शहर (City) में शाम के बाद ठंड (Cold) का असर धीरे-धीरे बढऩे लगा है। रात (Night) के तापमान (Temperature) में लगातार हो रही गिरावट में इसे देखा भी जा सकता है। कल नवंबर माह में पहली बार रात का पारा 18 डिग्री (Degrees) के नीचे पहुंचा। इसके साथ ही कल की रात इस नवंबर की सबसे ठंडी रात बन गई। हालांकि इससे पहले पहले अक्टूबर में पारा 17 डिग्री के नीचे भी जा चुका है।
विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री रहा, यह भी सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा, लेकिन परसो रात की अपेक्षा 0.8 डिग्री कम था। इससे पहले 24 अक्टूबर की रात को न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री तक पहुंचा था। उसके बाद से यह लगातार 18 से 20 डिग्री के बीच बना हुआ था, जो कल जाकर 18 डिग्री के नीचे आया। इस दौरान हवाओं की दिशा उत्तरी और उत्तर-पूर्वी रही। हवाओं की अधिकतम गति 14 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक दिन का तापमान 32 से 33 डिग्री और रात का 17 से 18 डिग्री के बीच रहेगा। मंगलवार से इसमें और गिरावट देखने को मिलेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved