
नई दिल्ली। दिल्ली के एम्स (Delhi AIIMS) अस्पताल में देर रात आग (Fire) लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटों से दूर-दूर तक धुआं नजर आ रहा है। आग एम्स अस्पताल की बिल्डिंग के 9वें फ्लोर (9th floor ) पर लगी है। आग की घटना देर रात करीब 11.30 बजे की बताई जा रही है। वहीं एक घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। सूत्रों की मानें तो आग की घटना नौवीं मंजिल पर रखे एक फ्रीज में शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved