img-fluid

देर रात दो बाइक सवारों को वाहन ने लिया चपेट में, एक की मौत

December 05, 2023

इंदौर। देर रात को दो बाइक (BIke) सवार युवकों को मिक्सर वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। उसकी तीन साल पहले ही शादी हुई थी। दोनों एक होटल में काम करने के बाद घर लौट रहे थे।


चंदन नगर पुलिस (Chandan Nagar Police) ने बताया कि घटना नावदापंथ में हुई। हरिवंश पिता रामविलास मदेसिया निवासी दिलीप नगर साथी संतोष के साथ एक होटल में बिजली फिटिंग का काम कर घर लौट रहा था। दोनों को सामने से आ रहे मिक्सर वाहन ने चपेट में ले लिया। घटना में हरिवंश की मौत हो गई, जबकि संतोष का घायल अवस्था में इलाज चल रहा है। हरिवंश मूल रूप से यूपी का रहने वाला था। तीन साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसकी पत्नी यूपी में परिवार के साथ रहती है, जबकि वह यहां काम के लिए रहता था। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

Share:

  • निगम ठेकेदार पप्पू भाटिया आत्महत्या मामले में कई बिंदुओं पर जांच, हार्ट का भी चल रहा था इलाज

    Tue Dec 5 , 2023
    नगर निगम के अफसरों से भी हो सकती है पूछताछ इंदौर। इंदौर नगर निगम (Indore Nagar Nigam) के ठेकेदार अमरजीत सिंह उर्फ पप्पू भाटिया निवासी रेसकोर्स रोड द्वारा की गई आत्महत्या मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। अभी कोई सुसाइड नोट भी बरामदनहीं हुआ है, जिससे जांच आगे बढ़ सके। तुकोगंज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved