img-fluid

Lava भारत में लॉन्‍च करेगी धमाकेदार फीचर्स से लैस ये 5G फोन, कीमत भी होगी कम

October 31, 2021

नई दिल्ली। भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता कंपनी लावा (Lava) कुछ ही दिनों में भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। हालांकि यह नया 5G स्मार्टफोन, Lava Agni 5G नवंबर में लॉन्च किया जाएगा, कंपनी ने इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में जानकारी जारी कर दी है। आइए जानते हैं कि इस स्मार्टफोन को आप कितने में खरीद सकते हैं और इसमें आपको क्या-क्या फीचर्स मिलेंगे।।

लावा लॉन्च कर रहा है अपना पहला 5G स्मार्टफोन
लावा ने अपने इस नए 5G स्मार्टफोन, Lava Agni 5G के बारे में एक यूट्यूब वीडियो के जरिए जानकारी जारी की है। भारतीय कंपनी ने अपने यूट्यूब पेज पर एक वीडियो जारी किया है जिस पर 9 नवंबर को इस फोन का लॉन्च ईवेंट दोपहर 12 बजे लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। साथ ही, ऑनलाइन इस फोन के फीचर्स को लेकर भी काफी खुलासे किए हैं।

Lava Agni 5G का डिस्प्ले और बैटरी



  • खबरों की मानें तो ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 5G चिपसेट पर काम करने वाला यह स्मार्टफोन 90Hz के रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और एक खास ‘गेमिंग मोड’ के साथ आ सकता है। बैटरी की बात करें तो इसमें आपको 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी और चार्जिंग और कनेक्टिविटी के लिए इसमें एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।

    लावा के 5G फोन का कैमरा और बाकी फीचर्स
    यह उम्मीद की जा रही है कि लावा का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर काम कर सकता है। इसमें आपको एक क्वॉड रीयर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसका मेन लेन्स 64MP का हो सकता है। इस फोन का रीयर कैमरा सेटअप एक एलईडी फ्लैश के साथ आएगा। इसमें आपको एक सेल्फी कैमरे भी मिलेगा। इसमें आपको फोन के दोनों तरफ एक स्पीकर ग्रिल और 3.5mm का हेडफोन जैक भी मिलेगा।

    आपको बता दें कि लावा की आधिकारिक वेबसाइट पर इस फोन की कीमत का भी खुलासा किया गया है। साइट के मुताबिक आप इस फोन को केवल 19,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन की मेमोरी और बाकी फीचर्स का खुलासा लॉन्च के समय ही किया जाएगा।

    Share:

  • शुक्र का राशि परिवर्तन, इस राशि में करेंगे प्रवेश, देखें राशियों पर कैसा होगा प्रभाव

    Sun Oct 31 , 2021
    ज्‍योतिष शास्‍त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का विशेष महत्‍व है। शुक्र 30 अक्टूबर को धनु राशि में प्रवेश करा है। ज्योतिष में शुक्र को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग, इत्यादि का कारक ग्रह कहा जाता है। शुक्र के शुभ होने पर व्यक्ति को सभी तरह के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved