
जबलपुर। जिला न्यायालय के गेट नंबर-1 पर वकीलों के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किये जाने से नाराज आक्रोशित वकीलों ने आज मंगलवार को धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया। देखते ही देखते वकीलों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। जिसके बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा वकीलों की गिरफ्तारी शुरु कर उन्हें अस्थायी जेल पुलिस लाईन ग्राउंड ले जाया गया। वहीं प्रदर्शनकारी वकीलों का कहना था जब तक उनकी मांग पूरी नही होती तब उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved