
भोपाल। भोपाल विकास प्राधिकरण द्वारा लीज नवीनीकरण के बकाया प्रकरणों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्राधिकरण द्वारा अपनी विभिन्न योजनाओं कोहेफिजा, जमालपुरा, शाहपुरा, साकेत नगर, इन्द्रपुरी, महाराणा प्रताप नगर जोन-1 एवं जोन-2 में लीज नवीनीकरण किया गया। शिविर स्थल पर प्राधिकरण का तकनीकी अमला भी उपस्थित था, जिसमें उपस्थित हितग्राहियों का स्थल पर ही निराकरण किया गया। उक्त दो दिनों में प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं के लीज नवीनीकरण फार्म हितग्राहियों द्वारा क्रय किए गए, सर्वाधिक लीज नवीनीकरण के आवेदन निराकृत किए गए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved