img-fluid

कमलनाथ के क्षेत्र में सबसे कम युवाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता, इतने लाख युवा जुड़े

August 09, 2025

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश कांग्रेस जहां संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है, वही युवा कांग्रेस के चुनाव कराए जा रहे हैं। प्रदेश भर से युवाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई जा रही है। यूथ कांग्रेस द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार अब तक 15 लाख युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। खास बात यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के क्षेत्र में सबसे कम युवाओं ने सदस्यता ली है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन से सबसे अधिक 74 हजार युवाओं ने युवा कांग्रेस की सदस्यता ली है। जबकि छिंदवाड़ा से महज 3,287 युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के गृह जिले धार से 55 हजार युवाओं ने मेंबरशिप लेकर युवा कांग्रेस पदाधिकारियों के चुनाव में हिस्सा लिया।

प्रदेशभर में कुल 15 लाख युवाओं ने युवा कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। इस प्रक्रिया में एक सदस्य को अपनी पसंद के छह उम्मीदवारों को वोट देना था, जिनमें प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष, महासचिव, जिला अध्यक्ष, महासचिव, विधानसभा और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं। भोपाल शहर में 53 हजार और भोपाल ग्रामीण में 11 हजार युवाओं ने सदस्यता ली। इन सभी ने ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से अपने शासकीय दस्तावेजों के आधार पर सदस्यता प्राप्त की। इसके लिए 50 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया था।

एमपी कांग्रेस के प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने बताया कियुथ कांग्रेस चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। स्क्रूटनी पूरी होने के बाद प्रदेश और जिला स्तर की कार्यकारिणी के परिणाम जारी किए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें पहले दिन सबसे अधिक मत प्राप्त करने वाले शीर्ष प्रत्याशियों को आमंत्रित किया जाएगा। सितंबर माह तक मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति कर दी जाएगी।

Share:

  • 18 साल की उम्र में सुसाइड करना चाहती थी ये एक्ट्रेस, मैनेजर ने किया था दावा

    Sat Aug 9 , 2025
    मुंबई: आज हम आपको जिस एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, उसकी गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस के रूप में होती है. उसने अपना करियर साउथ फिल्म इंडस्ट्री से शुरू किया था. फिर बॉलीवुड का बड़ा नाम बनी. इसके बाद हॉलीवुड का रुख किया और वहां भी अपने टैलेंट की छाप छोड़ दी. अब […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved