
इंदौर (Indore)। आज सुबह स्थानीय किसान को महू तहसील में मानपुर के पास खुर्दा गांव के कुंए तेंदुआ तैरता हुआ दिखाई दिया। गांव वालों ने इसकीं तत्काल सूचना महू वन विभाग को दी। इंदौर की रेस्क्यू टीम द्वारा कुएं से तेंदुए को बाहर निकाला गया। कुएं में तेंदुए के गिरने सूचना मिलते ही महू वन विभाग के एसडीओ ने मौके पर पहुंच कर इंदौर रालामण्डल की रेस्क्यू टीम को सूचित किय।
इसके बाद इंदौर से वन विभाग की रेस्क्यु टीम ने मौके पर पहुंच कर तेंदुए को कुएं से सुरक्षित निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी। एसडीओ ने बताया कि जिसे कुएं में तेंदुए गिरा है वह बहुत गहरा है तेंदुए की उम्र लगभग 2 साल नजर आ रही थी। उसके इलाज के लिए वेटरनरी डॉक्टर की टीम को भी मौके पर बुलवा लिया गया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved