img-fluid

100 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद की सजा

November 22, 2020

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की एक अदालत ने 100 साल की एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म के जुर्म में एक व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सरकारी वकील निशांत कुमार गर्ग ने बताया कि मेरठ जिले के थाना जानी क्षेत्र में अक्टूबर 2017 में एक बुजुर्ग दिव्यांग महिला के साथ अंकित पूनिया ने दुष्कर्म किया था। आरोपी सिक्योरिटी गार्ड था।

उन्होंने बताया कि बुजुर्ग महिला की बाद में मौत हो गई थी। महिला के पोते ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। सरकारी वकील के अनुसार अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद आरोपी अंकित को दोषी करार देते हुए उसे सजा सुनाई।

 

Share:

  • Corona in India: 24 घंटे में आए 45 हजार नए संक्रमित, 501 की मौत

    Sun Nov 22 , 2020
    नई दिल्ली। भारत में कोरोना महामारी से हाहाकार मचा हुआ है। देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 91 लाख तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 45,209 नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं 501 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। अच्छी बात ये है कि बीते दिन 43,493 मरीज कोरोना से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved