
कोलकाता। भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने राज्य की राजनीतिक हिंसा पर चिंता जताते हुए कहा कि बंगाल में हिंसक राजनीति के कारण हर भाजपा कार्यकर्ता की जान को खतरा है।
विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए यहां पर काम करना चुनौती भरा है। हिंसक रहने वाली पार्टी के सामने कार्य करना हर कार्यकर्ता के लिए चुनौती है। जो वहां काम कर रहे हैं उन सभी की जान को खतरा है, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता पूरी साहस के साथ काम कर रहे हैं।
विजयवर्गीय ने कहा कि नवान्न अभियान के दौरान जिस तरह से सिख सुरक्षाकर्मी की पगड़ी को एक पुलिसकर्मी ने खोला, वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्य सरकार को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि हाल में पश्चिम बंगाल में लगातार कई भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि भय का वातावरण पैदा करने के लिए पुलिस और प्रशासन तृणमूल कांग्रेस के कैडर की तरह काम कर रही है। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved