img-fluid

3 महिलाओं के लिए काल बनकर गिरी आकाशीय बिजली

March 21, 2026

चतरा। झारखंड के चतरा जिले में शुक्रवार को बेमौसम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 2 अलग-अलग घटनाओं में 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, और 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा पत्थलगड़ा प्रखंड में हुआ, जहां तेज बारिश और गरज के साथ बिजली गिरी। पत्थलगड़ा अंचल अधिकारी उदल राम ने बताया कि पहली घटना बंदरचुआ गांव में हुई जहां 35 साल की शमा परवीन महुआ के फूल चुनने गई थीं, और अचानक बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


  • अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में शमा की 12 साल की बेटी और 55 साल की भाभी भी घायल हो गईं। दोनों को हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि दूसरी घटना जेहरा गांव में हुई जहां दो बहनें 22 साल की कल्याणी देवी और 25 साल की पूनम देवी घर के बाहर बैठी थीं। पास के पेड़ पर बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर दोनों बहनों की मौत हो गई, जबकि पूनम देवी के पति संजय भुइयां भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

    Share:

  • यूक्रेन के जापोरिज्जिया शहर पर रूस के घातक ड्रोन हमले से हड़कंप, 2 लोगों की मौत

    Sat Mar 21 , 2026
    डेस्क। रूस ने यूक्रेन के जापोरिज्जिया शहर पर बड़ा ड्रोन हमला किया है। इस हमले में कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई है। जापोरिज्जिया के आधे शहर पर रूस का पहले से ही कब्जा है। जापारोज्जिया परमाणु केंद्र इसमें से एक है। एक यूक्रेनी अधिकारी ने कहा कि शनिवार को ज़ापोरिज़्ज़िया शहर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved