
इंदौर। चिड़ियाघर (Zoo) में एक बार फिर शेर (Lion) का कुनबा बढ़ा है। यहां शेर परिवार (Family) में 3 नई खुशियों के रूप में शावकों (Cubs) ने जन्म लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग (Department of General Administration) के प्रभारी नंदकिशोर पहाड़िया (Nandkishore Paharias) ने बताया कि 3 दिन पहले (3 Days Ago) ही शेरनी सुंदरी ने तीन शावकों को जन्म दिया है। 2 साल पहले ही सुंदरी ने दो शावक को को जन्म दिया था।
पिछले दिनों इंदौर से कुछ शेरों को गुजरात भेजा गया था। उसके बाद शेर का कुनबा कम हो गया था, लेकिन अब एक बार फिर चिड़ियाघर में 3 नए शावकों की आमद से खुशियां छा गई है। आज सुबह महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी पहाड़िया के साथ पहुंचे और शावकों के बारे में झू प्रभारी उत्तम यादव से जानकारी ली। अभी तीनों बच्चे स्वस्थ हैं, लेकिन शेरनी सुंदरी किसी को उनके पास जाने नहीं दे रही है। इसलिए यह कहना मुश्किल है कि तीनों शावकों में कितने नर है और कितने मादा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved