बड़ी खबर

Maharashtra में आज हो सकती है Lockdown की घोषणा, रोजाना मिल रहे 50 हजार से ज्यादा संक्रमित

मुबंई। महाराष्ट्र में कड़े प्रतिबंधों के बावजूद कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। राज्य में हर दिन कोरोना मरीजों के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इसके मद्देनजर मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में सख्त लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है।

हालांकि इसकी अधिकृत घोषणा नहीं हुई है लेकिन बुधवार सुबह नए दिशा-निर्देश के साथ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राज्य में लॉकडाउन की घोषणा कर सकते हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि कड़े प्रतिबंधों के बावजूद रोजाना 50 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिल रहे है। इसलिए मंगलवार को राज्य कैबिनेट की बैठक में अधिकांश मंत्रियों ने लॉकडाउन लगाने की मांग की।


कैबिनेट ने फैसला किया है कि राज्य में कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने के लिए 21 अप्रैल की रात 8 बजे से लॉकडाउन लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बुधवार को सुबह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अधिकृत तौर पर लॉकडाउन की घोषणा करेंगे।

शिवसेना नेता व शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि जनता की भावना है कि राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लगे। यह लॉकडाउन पिछले साल की तरह ही कड़ा होगा। इस खबर के बीच प्रवासियों में भय का माहौल बन गया है। मंगलवार की शाम पुणे रेलवे स्टेशन पर करीब दो हजार प्रवासी मजदूरों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे पहले राज्य के मुख्य सचिव सीताराम कुंटे ने एक मई तक किराणा और खाद्य सामग्री की दुकानों को सिर्फ चार घंटे तक (सुबह 7 बजे से 11 बजे तक) खोलने का आदेश जारी किया।

आदेश में कहा गया है कि किराणा, सब्जी, फल, डेयरी, चिकन, मटन, मछली और अंडा सहित तमाम प्रकार की खाद्य सामग्री और कृषि क्षेत्र से जुड़ी वस्तुओं की दुकानें, पालतू पशुओं के भोजन की दुकानें और बारिश के मौसम से जुड़ी समान की दुकानें भी सुबह 7 से 11 बजे तक खुली रह सकेगी। जबकि होम डिलिवरी सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक की जा सकेगी।

Share:

Next Post

आज आपका दिन कैसा है, -ज्‍योतिष में अपनी नाम राशि से जानें...

Wed Apr 21 , 2021
युगाब्ध-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943 सूर्योदय 06.15, सूर्यास्त 06.28, ऋतु – ग्रीष्म चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी, बुधवार, 21 अप्रैल 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज का […]