
उज्जैन। सुख सौभाग्य और समृद्धि की कामना को लेकर शीतला माता मंदिरों में बुधवार आधी रात से ही महिलाओं की भीड़ उमडऩे लगी। सुबह तो अधिकांश मंदिरों में महिलाओं की लंबी कतारें नजर आई। सुबह 4 बजे से ही महिलाएँ नहाकर दर्शन करने पहुँच गई थी और लाईन में लग गई थी। ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला के मुताबिक आज शीतला सप्तमी के अवसर पर शीतला माता के पूजन का विधान है। यह पूजन करने से मान्यता है कि महिलाओं के घर और परिवार में सुख समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है और इसके साथ ही यह भी मान्यता है कि शीतला माता पूरे वर्ष परिवार में ज्वर तथा संक्रमित जनित बीमारियों से रक्षा करती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved