
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पं.दीनदयाल परिसर के सामने स्थित नए कार्यालय परिसर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने विधि विधान से पूजा-अर्चना के साथ भगवान गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेशवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान गणेश सभी का मंगल करें और प्रदेशवासियों के जीवन में सुख समृद्धि लाएं। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, सरदेंदू तिवारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, किसान मोर्चा के अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता उपस्थित थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved