
गंजबासौदा। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा इन दिनों श्री राम जन्मोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन संम्पन्न किया जा रहा है। जो विगत 22 मार्च से प्रारंभ होकर 6 अप्रैल श्री हनुमान जयंती तक चलेगा। श्री राम जन्मोत्सव के आयोजन प्रतिदिन अलग अलग स्थानों पर विहिप के पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओ के द्वारा संम्पन्न किये जा रहे हैं। मंगलवार को राजेन्द्र नगर में भगवान जटा शंकर महादेव मंदिर में भगवान श्री राम चन्द्र की पूजन आरती के साथ प्रारंभ हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने भजन, रामष्टक पाठ व श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में महाकौशल प्रान्त समरसता टोली एवं अध्यक्ष दुर्गावती जिला जबलपुर एम एल केवट के द्वारा उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश मे ओर हमारे सनातन धर्म मे नारी शक्ति का प्रतीक माना जाता है।देश और धर्म रक्षा के लिए देवी के समान अस्त्रों एवं शस्त्रों को उठाने में पीछे नही हटना चाहिए। प्रान्त समरसता संयोजक सुनील यादव ने वर्तमान परिस्थितियों से अवगत कराते हुये माताओं को बच्चों को अच्छे संस्कार देने की बात कही, बेटियों को आत्मरक्षा के साथ निडर रहकर हर परिस्थितियों का सामना करने की बात कही।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved