img-fluid

लव जिहाद: गंदे मैसेज भेजना, खत्म कर दूंगा परिवार, मुंबई की मॉडल ने तनवीर पर लगाए नए आरोप

June 08, 2023

रांची (Ranchi)। मुंबई की मॉडल से दुष्कर्म (model rape) और उसे प्रताड़ित करने के मामले में रांची पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पीड़िता ने रांची के यश मॉडल के संचालक तनवीर अख्तर खान (Tanveer Akhtar Khan) पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले में बुधवार को पीड़िता मुंबई से रांची पहुंची। महिला पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी में सदर अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच (medical examination) कराई गई। बताया जा रहा है कि पुलिस गुरुवार को कोर्ट में पीड़िता का बयान दर्ज कराएगी। पुलिस के अनुसार इस मामले में मॉडल ने पहले से उपलब्ध साक्ष्य के अतिरिक्त कई अन्य सबूत पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। गोंदा थाने में मामला दर्ज करने के बाद यहां से स्पेशल टीम मुंबई गई थी। जहां पीड़िता का बयान लिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने मॉडल को रांची आने को कहा था। इधर, आरोपी यश उर्फ तनवीर अभी भी फरार है।


डेढ़ साल तक मानसिक परेशानी से गुजरी
डेढ़ साल तक मानसिक परेशानी से गुजरी मॉडल ने बताया, एक्टिंग व मॉडलिंग का सपना लेकर यश मॉडल स्कूल में एडमिशन लिया था। सीखते-सीखते इसी जगह काम भी शुरू कर दिया। यहीं तनवीर से मुलाकात हुई। इस दौरान संचालक ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। मॉडल ने कहा कि वह किसी तरह मुंबई चली गई। इसके बाद भी तनवीर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। तनवीर ने मुंबई आकर उसे मारने की भी कोशिश की है। आरोपी तनवीर उसकी फोटो का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहा है। वह उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव दे रहा था। इससे पहले भी उसने इस तरह की हरकत की थी। जब मुंबई में उसने तनवीर के खिलाफ शिकायत की तो कोर्ट में एफिडेफिट कर प्रताड़ित नहीं करने का बयान दिया था। तब वह उसके खिलाफ शिकायत वापस ले ली, लेकिन तनवीर नहीं माना और लगातार उसे तंग करता रहा।

तनवीर की बहन और पिता को थी जानकारी
पीड़िता ने बताया कि तनवीर की बहन और पिता को मामले की जानकारी है। दोनों उसे कहते रहे कि तनवीर किसी भी तरह शादी कर लेगा। 23 मई को मेरा जन्मदिन था, उस दिन भी तनवीर ने उसे ब्लैकमेल किया। गंदे मैसेज करता रहा। उसके घरवालों को जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने वर्सोवा में दर्ज कराई थी शिकायत
गौरतलब है कि पीड़िता ने मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि तनवीर अख्तर खान उर्फ यश ने अश्लील फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल किया और 14 और 15 अप्रैल 2022 को ऑफिस में ही जबरन शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि तनवीर ने उसे धर्म परिवर्तन कर जबरन शादी करने का दबाव बनाया और इनकार करने पर अश्लील फोटो उसकी मां और भाई को भेज दी। पीड़िता ने तनवीर पर मुंबई में ऑटो में गला दबाने और मारपीट का आरोप भी लगाया था।

Share:

  • मनीष सिसोदिया से 103 दिन बाद मिली पत्नी, कहा- 'मुझे फक्र है मेरे पति आज भी उसी तेवर में है'

    Thu Jun 8 , 2023
    नई दिल्‍ली (New Delhi) । दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) शराब घोटाले मामले में जेल में बंद हैं. उन्हें इस साल फरवरी में सीबीआई (CBI) ने गिरफ्तार किया था. लेकिन 103 दिन बाद वह पुलिस कस्टडी में अपनी बीमार पत्नी सीमा से मिले. पति से मुलाकात के बाद सीमा सिसोदिया (Seema Sisodia) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved