देश

अश्लील वीडियो बनाकर प्रेमिका को ब्लैकमेल कर रहा था प्रेमी, लड़की ने गुस्‍से में कर दी हत्‍या


जमशेदपुर (Jamshedpur) । परसूडीह थाना अंतर्गत बारीगोड़ा में हुई सुबोध कुमार तिवारी की हत्या (murder) के मामले का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर लिया है। संवाददाता सम्मेलन में थाना प्रभारी ने बताया कि सुबोध अश्लील वीडियो (porn videos) बनाकर प्रेमिका शारदा को ब्लैकमेल (blackmail) कर रहा था, इसलिए शारदा ने उसकी हत्या कर दी। बंद कमरे में 6 मार्च को सुबोध कुमार तिवारी की लाश मिली थी। दोनों में डेढ़ साल से प्रेम संबंध था। सुबोध ने शारदा के जेवर और रुपये ले लिए थे। रुपये वापस मांगने पर सुबोध झगड़ा करने लगता था। दोनों ने मिलने-जुलने के लिए बारीगोड़ा में किराए पर एक मकान ले रखा था, जो सुबोध कुमार सिन्हा का है। मुहल्ले में दोनों खुद को पती-पत्नी बताते थे।

2 मार्च को झगड़े के बाद कर दी हत्या
2 मार्च को दोनों बारीगोड़ा (barigoda) के मकान में आए और शराब पी। इसके बाद शारीरिक संबंध (Physical relationship) बनाया। इस बीच दोनों में झगड़ा हो गया। सुबोध ने शारदा को आत्महत्या की धमकी दी और उसके दुपट्टे का फंदा बनाकर छत की कुंडी से लटका लिया। इसके बाद फंदे से लटकने का नाटक करने लगा। इस दौरान शारदा ने सुबोध को धक्का दे दिया, जिससे उसका नियंत्रण बिगड़ा और पलंग के नीचे फंदे से लटक गया। शारदा ने दुपट्टे को और खींच दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।


सुबोध की हत्या कर फरार हो गई शारदा
सुबोध की मौत के बाद शारदा घर के बाहर का ताला लगाकर फरार हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश देकर शारदा को पकड़ा। लंबी पूछताछ के बाद शारदा ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बुधवार को शारदा को मीडिया के सामने पेश किया और शाम में उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने मौके से शराब की बोतल भी बरामद की है, जिसे 2 मार्च को उन दोनों ने पी थी। इसके अलावा दुपट्टा भी जब्त किया है।

राधिकानगर का रहने वाला था सुबोध तिवारी
पुलिस के अनुसार, सुबोध कुमार तिवारी टेल्को थाना अंतर्गत राधिकानगर का रहने वाला था। शारदा के साथ डेढ़ साल से प्रेम संबंध था। दोनों छिप-छिपकर बारीगोड़ा में मिलते थे। इसकी जानकारी सुबोध के परिवार के लोगों को थी। परिजन शारदा को सुबोध से अलग रहने की चेतावनी भी देते थे। शारदा चाहकर भी अलग नहीं हो पा रही थी, क्योंकि सुबोध ने उसके पैसा और जेवर अपने पास रखे थे।

Share:

Next Post

मुंबई : 23 साल की बेटी ने मां की हत्या कर शव को टुकड़ों में काटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu Mar 16 , 2023
मुंबई (Mumbai) । मुंबई के लालबाग (Lalbagh) में इब्राहिम कसम बिल्डिंग (Ibrahim Kassam Building) में रहने वाली एक 23 साल की महिला (Woman) पर अपनी 55 साल की मां की हत्या (killing) का आरोप लगा है। आरोप है कि उसने अपनी मां के अंगों को कई टुकड़ों में काट दिया और उन्हें घर के अंदर […]