img-fluid

1 जनवरी से बदल जाएंगे LPG सिलेंडर के दाम! देखें नए साल में महंगा होगा या सस्‍ता

December 29, 2022

नई दिल्ली। नए साल (New Year 2023) के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2023 को घरेलू और कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder Price) के रेट अपडेट होंगे। नए साल में एलपीजी सिलेंडर सस्ता होगा या महंगा, यह आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन पिछले एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट 5 बार बदले और और हर बार महंगा ही हुआ।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर करीब 154 रुपये महंगा
साल 2022 में 14 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर करीब 154 रुपये महंगा हुआ। वहीं, ठीक इसके उलटा 19 किलो वाला सिलेंडर 357 रुपये सस्ता हो गया। इस दौरान 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (commercial lpg cylinder) के रेट में कुल 18 बार बदलाव हुए। इसमें 12 बार सिलेंडर सस्ता हुआ और केवल 6 बार महंगा। आखिरी बार एक नवंबर को नीले रंग वाला एलपीजी सिलेंडर के भाव एक नवंबर 2022 को बदला था और दिल्ली में यह 1860 रुपये से 1744 रुपये पर आ गया।


  • बता दें इस साल 6 जुलाई को 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव (Rate) में बदलाव किया गया था। वह भी उपभोक्ताओं की जेब पर 50 रुपये का बोझ डालते हुए। इस एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 153.5 रुपये महंगा हुआ।

    इन शहरों में आज इस रेट पर मिल रहे घरेलू एलपीजी सिलेंडर
    लेह 1249
    आईजोल 1210
    श्रीनगर 1169
    पटना 1151
    कन्या कुमारी 1137
    अंडमान 1129
    रांची 1110.5
    शिमला 1097.5
    डिब्रूगढ़ 1095
    लखनऊ 1090.5
    उदयपुर 1084.5
    इंदौर 1081
    कोलकाता 1079
    देहरादून 1072
    चेन्नई 1068.5
    आगरा 1065.5
    चंडीगढ़ 1062.5
    विशाखापट्टनम 1061
    अहमदाबाद 1060
    भोपाल 1058.5
    जयपुर 1056.5
    बेंगलुरू 1055.5
    दिल्ली 1053
    मुंबई 1052.5
    स्रोत: IOC

    एक साल में 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के रेट में बदलाव

    6 अक्टूबर 2021 899.50 15 रुपये बढ़ा
    22 मार्च 2022 949.50 50 रुपये बढ़ा
    7 मई 2022 999.50 50 रुपये बढ़ा
    19 मई 2022 1003 3.50 रुपये बढ़ा
    6 जुलाई 2022 1053 50 रुपये बढ़ा

    एक साल में कितनी बार बदले 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम (दिल्ली में रेट)
    1 नवंबर 2022 1744 115.50
    1 अक्टूबर 2022 1859.50 25.50 रुपये सस्ता
    1 सितंबर 2022 1885.00 91.50 रुपये सस्ता
    1 अगस्त 2022 1976.50 36 रुपये सस्ता
    6 जुलाई 2022 2012.50 8.50 रुपये सस्ता
    1 जुलाई 2022 2021.00 207 रुपये सस्ता
    1 जून 2022 2219.00 135 रुपये सस्ता
    19 मई 2022 2354.00 8 रुपये महंगा
    7 मई 2022 2346.00 8.50 रुपये सस्ता
    1 मई 2022 2355.50 102.50 रुपये महंगा
    1 अप्रैल 2022 2253.00 250 रुपये महंगा
    22 मार्च 2022 2003.50 9.50 रुपये सस्ता
    1 मार्च 2022 2012.00 105 रुपये महंगा
    1 फरवरी 2022 1907.00 91.50 रुपये सस्ता
    1 जनवरी 2022 1998.50 102.50 रुपये सस्ता
    1 दिसंबर 2021 2101.00 100.50 रुपये महंगा
    1 नवंबर 2021 2000.50 266.50 रुपये महंगा
    6 अक्टूबर 2021 1734.00 करीब 2 रुपये सस्ता

    Share:

  • शिवराज सरकार पर कांग्रेस का हमला, बोली- मध्य प्रदेश में हर घर को बार बनाना चाहती है बीजेपी

    Thu Dec 29 , 2022
    भोपाल । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में अब घर में बड़े जश्न के आयोजन के दौरान शराब (wine) पीने-पिलाने के लिए 500 रुपये में परमिट जारी किए जा रहे हैं. इसके नियम को लेकर कांग्रेस (Congress) ने बुधवार को राज्य सरकार पर तंज कसा है. कांग्रेस ने कहा है कि बीजेपी (BJP) राज्य में ‘हर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved