
नई दिल्ली। ईरान और इज़राइल(Iran and Israel) के बीच बढ़ते तनाव के बीच(Amid rising tensions between) जहां देश में एलपीजी गैस सिलेंडरों(LPG cylinders) की किल्लत लगातार बढ़ रही है, वहीं यूपी के झांसी(Jhansi, Uttar Pradesh) में एक बड़े गैस चोरी का मामला सामने आया है। मंगलवार तड़के झांसी के सीपरी बाजार(Sipri Bazaar, Jhansi) स्थित भारत पेट्रोलियम डिपो से सिलेंडरों(cylinders) से भरा ट्रक चोरी हो गया, जिससे प्रशासन और स्थानीय लोगों (administration and local people)में हड़कंप मच गया।
चोरी का मामला और पुलिस की कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी. जीटीएस मूर्ति ने बताया कि ट्रक चालक राजकुमार अपने घर होली मनाने के लिए चला गया था और अगले दिन वापस आने पर उसने देखा कि उसका ट्रक गायब है। ट्रक में भारत गैस के कुल 524 भरे हुए सिलेंडर थे। ट्रक मालिक नीरज अग्रवाल ने तुरंत चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमों का गठन किया और गायब सिलेंडरों की तलाश शुरू की। बुधवार तड़के ग्वालियर मार्ग पर एक गैस गोदाम के पास मुठभेड़ के दौरान प्रेमनगर के जावेद, सुमित और ऋतिक तथा समथर के आमिर को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके निशानदेही पर समथर के शुभंकर, अभिषेक और सुरेंद्र को भी पकड़ लिया गया।
चोरी की योजना और बरामदगी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गैस प्लांट में लंबे समय से काम कर रहे जावेद और ऋतिक ने मिलकर सिलेंडर चोरी की योजना बनाई। इसके लिए उन्होंने समथर स्थित शिव गैस एजेंसी से 13 लाख रुपये में सौदा किया।
पुलिस ने बुधवार तड़के शिव गैस एजेंसी पर छापा मारकर चोरी किए गए 524 सिलेंडरों में से 389 भरे और 135 खाली सिलेंडर बरामद किए। इसके साथ ही आरोपियों के पास से 11 लाख 10 हजार रुपये नकद और कथित रूप से बेचे गए सिलेंडरों से प्राप्त 83,820 रुपये भी जब्त किए गए।
पुलिस की पूछताछ और आगे की कार्रवाई
पूछताछ में आरोपियों और ट्रक मालिक के बीच 60-70 हजार रुपये के लेन-देन संबंधी विवाद भी सामने आया। सभी सातों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया है।
एसएसपी बी.बी. जीटीएस मूर्ति ने चेतावनी दी कि प्रदेश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत और बढ़ रही है, ऐसे में चोरी जैसी घटनाओं पर पुलिस की नकेल और कड़ी होगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved