
नई दिल्ली । शुक्र कल अपनी राशि में प्रवेश (enter amount)कर चुके हैं। वर्तमान में ग्रहों के राजकुमार बुध(prince mercury) मेष राशि में विराजमान(seated in Aries) हैं, जो 31 मई को वृषभ राशि में गोचर (transit in zodiac sign)करने जा रहे हैं। वहीं, 14 मई के दिन सूर्य गोचर कर वृषभ राशि में बैठे हुए हैं। वृषभ राशि में बुध के गोचर से शुक्र, बुध और सूर्य की युति बनेगी। ये युति त्रिग्रही योग का निर्माण करेगी। वृषभ राशि में तीन बड़े ग्रहों की युति 12 जून तक रहेगी, जिससे कुछ राशियों का लकी टाइम शुरू हो सकता है। आइए जानते हैं बुध, शुक्र, सूर्य की चाल से किन राशियों की किस्मत पलटने वाली है-
सिंह राशि
सिंह राशि वालों आपके लिए शुक्र, बुध और सूर्य का ये गोचर शानदार रहेगा। ग्रहों के शुभ प्रभाव से हर काम में सफलता हासिल होगी। त्रिग्रही योग का वृषभ राशि में निर्माण होने से आपकी फाइनेंशियल सिचूऐशन पहले से काफी सुधर जाएगी। रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है।
मिथुन राशि
शुक्र की राशि वृषभ में तीन ग्रहों के पैर जमाने से मिथुन राशि वालों को खूब लाभ मिलेगा। कर्म भाव में त्रिग्रही योग के निर्माण से कारोबारियों को प्रॉफिटेबल डील हासिल हो सकती है। इस दौरान व्यापार की स्थिति भी बढ़िया रहने वाली है। धन का आगमन होगा। नए नौकरी तलाशने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है।
वृषभ राशि
बुध, शुक्र और सूर्य की युति वृषभ वालों को बंपर फायदा देने वाली है। इनकम बढ़ने की संभावना है। करियर में अटके काम रफ्तार पकड़ेंगे। प्रेम जीवन में रोमांस का आनंद उठायेंगे। इन्वेस्टमेंट के तौर भी समय अच्छा माना जा रहा है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved