
महिदपुर। म.प्र. बैंक मित्र संगठन का सम्मेलन होटल तुलसी में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में उज्जैन एल.डी.एम. बलराम बैरागी, विशेष अतिथि म.प्र. बैंक मित्र संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल राठौड़, जिलाध्यक्ष लखन सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष बलराम धानक, कोषाध्यक्ष प्रेमनारायण परमार उपस्थित रहे। सम्मेलन में जिले के समस्त बैंक मित्रों ने एल.डी.एम. सर को अपनी समस्याओं से अवगत कराया जिस पर उन्होने बैंक मित्रों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उज्जैन जिले के समस्त बैंक मित्र उपस्थित थे। उक्त जानकारी भेरुदास बैरागी ने दी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved