
भोपाल। मध्यप्रदेश (MP) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की कैबिनेट कैसी होगी इस पर जारी सस्पेंस अगले दो दिन में खत्म हो जाएगा। विधानसभा सत्र आज समाप्त हो रहा है। सत्र समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सूची लेकर दिल्ली जा रहे हैं। वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री रात को दिल्ली में ही रुकेंगे और मंत्रिमंडल पर आलाकमान की मुहर लगवाकर भोपाल लौटेंगे। सूची में कई दिग्गज नेताओं के नाम भी शामिल हैं। संभावना है कि शनिवार या रविवार को मंत्रिमंडल विस्तार किया जा सकता है। पहले विस्तार में 20 मंत्रियों को शामिल किए जाने की संभावना है। बाद में जरूरत के हिसाब से एक और विस्तार किया जाएगा।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved