
15 जिलों में 44 डिग्री पार पहुंचा तापमान…..45 डिग्री के साथ रतलाम सबसे गर्म
गुरुवार। मध्यप्रदेश (mp) सहित पूरा उत्तर भारत (North India) प्रचंड गर्मी (extreme heat) से कराह रहा है। राजस्थान, हरियाणा (rajasthan, haryana) में तापमान (temperature) 47 डिग्री पार कर 48 डिग्री के निकट पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग द्वारा झुलसते मध्यप्रदेश में भी नौतपा में तापमान 48 डिग्री के पार होने की आशंका है।
इधर गर्मी, उधर बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान से कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना
भीषण गर्मी से हलाकान भारत में अब तूफान आने की आशंका व्यक्त की जा रही है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते यहां तेज गति का तूफान उठा है। तूफान के चलते तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है। साथ ही समुद्री लहरें भी 3 से 4 मीटर तक उछल सकती हैं। तूफान के चलते कुछ राज्यों में 70 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना व्यक्त की गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved