
पेरिस। राजनीतिक उथल-पुथल के बीच फ्रांस (France) के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) शुक्रवार को नए प्रधानमंत्री (Prime Minister) के नाम का एलान करने वाले हैं। फ्रांस में बीते एक साल से जारी राजनीतिक गतिरोध (Political Deadlock) को खत्म करने की यह राष्ट्रपति मैक्रों का यह कदम आखिरी कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। फ्रांस की अर्थव्यवस्था इस समय भारी आर्थिक चुनौतियों और बढ़ते कर्ज से जूझ रही है।
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का कार्यकाल 2027 तक है, लेकिन नेशनल असेंबली में अल्पमत की सरकार होने के चलते मैक्रों को विपक्ष के भारी दबाव का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते मैक्रों को अपनी ही पार्टी में आलोचना का सामना करना पड़ रहा है और अल्पमत में होने के चलते उनके पास ज्यादा कुछ करने की गुंजाइश नहीं है। सेबेस्टियन लेकोर्नु ने सोमवार को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद मैक्रों के राष्ट्रपति पद छोड़ने और संसद भंग करने की मांग उठने लगी थी, लेकिन मैक्रों ने पद छोड़ने से इनकार कर दिया और नया प्रधानमंत्री नियुक्त करने का एलान कर दिया।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved