img-fluid

मेडागास्कर में Gen-Z प्रदर्शन के बाद उठाया गया बड़ा कदम, अपदस्थ राष्ट्रपति से छीनी गई नागरिकता

October 27, 2025

डेस्क। मेडागास्कर (Madagascar) में हुए Gen-Z प्रदर्शन के बाद हालात लगातार तेजी बदलते हुए नजर आ रहे हैं। सैन्य शासन (Military Rule) ने तख्तापलट करने के एक सप्ताह बाद अपदस्थ राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना (President Andry Rajoelina) की नागरिकता (Citizenship) छीन ली है। राजोइलिना इस्तीफे की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद देश छोड़कर अज्ञात स्थान पर चले गए हैं। उनके पास फ्रांसीसी नागरिकता भी है।


देश के नवनियुक्त प्रधानमंत्री हेरिन्त्सलामा राजोनारिवेलो ने एक ऐसे कानून को लागू करने वाले आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें किसी अन्य देश की नागरिकता रखने वाले मेडागास्कर वासियों की नागरिकता वापस लेने का प्रावधान है। राजोइलिना के पास फ्रांसीसी नागरिकता होने के कारण पहले 2023 के चुनावों में राष्ट्रपति पद के लिए उनकी एलिजिबिलिटी को लेकर बहस छिड़ गई थी। हालांकि, वह चुनाव जीत गए थे।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार रोजोइलिना युवाओं के नेतृत्व में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के उग्र होने के बाद देश छोड़कर चले गए थे। उनके विरोध में कई शहरों में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए थे। इस दौरान सुरक्षा बलों की ओर से की गई कठोर कार्रवाई में 22 लोग मारे गए और 100 से अधिक घायल हुए हैं। प्रदर्शन के दौरान हालात उस वक्त और बदल गए थे जब सेना का एक दल भी इसमें शामिल हो गया था।

Share:

  • आज रात 12 बजे से शुरू होगा SIR का दूसरा चरण, 9 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में होगी प्रक्रिया

    Mon Oct 27 , 2025
    नई दिल्ली। बिहार (Bihar) के बाद पूरे देश में स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (Special Intensive Revision) की प्रक्रिया होनी है। इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commissioner) ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की प्रक्रिया को सफलता पूर्वक पूरा करने के बाद इसका दूसरा चरण (Second stage) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved