उज्जैन (ujjain)। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Elections) का प्रचार-प्रसार जोर पकड़ने लगा। यही कारणा है कि प्रत्याशी अपने समर्थन में जनता को किस तरह लुभा सकती है यह पूरी ताकत लगाने में भी लग गए हैं।
उज्जैन की हाई प्रोफाइल दक्षिण विधानसभा सीट पर अभी कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी भी घोषित नहीं किया है और भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आटा, दाल, चावल, घड़ी बांटने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों में भाजपा की महिला पार्षद और उनके पति शामिल है।
कांग्रेस की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें बीजेपी की महिला पार्षद और उनके कार्यकर्ता लोडिंग ऑटो लेकर प्रचार प्रसार पर निकले उन्होंने लोगों को राशन वितरित किया और फोटो सेशन भी कराया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी मोहन यादव का परिचय भी कार्यकर्ताओं के हाथ में नजर आया. इसके अलावा सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसमें प्रचार के दौरान लोगों के घर पर राशन की थैलियां पहुंचाई जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved