
बड़वानी । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के बड़वानी जिले (Barwani district) में एक हैवान पिता (Father) ने दो बच्चों (Children) को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला और झगड़े में पत्नी को भी चोट पहुंचाई है। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मामूली झगड़े के बाद पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद व्यक्ति भी ससुराल पहुंचा और वहीं बच्चों को मार डाला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शख्स भी इस घटना में घायल हुआ है। घायल पति-पत्नी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है।
बड़वानी के बरला पुलिस थाने का मामला है। यहां संजय सिंह नाम के एक व्यक्ति की उसकी पत्नी से लड़ाई हुई। लड़ाई के बाद पत्नी बच्चों के साथ घर छोड़कर मायके चली गई। लड़ाई के कुछ दिनों बाद संजय सिंह भी ससुराल पहुंचा और पत्नी से एक बार फिर से लड़ाई शुरू कर दी। लड़ाई के दौरान गुस्साए संजय का पारा सातवें आसमान पर पहुंचा तो उसने अपने बच्चों को भई नहीं बख्शा। लड़ाई में संजय ने कुल्हाड़ी उठाई और पांच साल के बेटे और तीन साल की बेटी को मार डाला। हैवान संजय यहीं नहीं रुका। उसने अपनी पत्नी की भी जान लेनी चाही। हालांकि, वह बच गई है। संजय को भी चोटें आई हैं। दोनों का इलाज किया जा रहा है।
इस घटना को लेकर जानकारी देते हुए बरला पुलिस थाना इंचार्ज सौरभ बाथम ने बताया कि आरोपी संजय महाराष्ट्र के जलगांव का रहने वाला है। जलगांव के गंवरिया का रहने वाला संजय शनिवार को अपने बच्चों के लिए काल बन गया और उनकी जान ले ली। घटना को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि घायल संजय का इलाज सेंधवा कम्युनिटी सेंटर में किया जा रहा है, जबकि उसकी घायल पत्नी को इलाज के लिए महाराष्ट्र रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी संजय की पत्नी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे राज्य रेफर किया गया है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved