img-fluid

केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से मिले मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज, कौशल विकास के कार्यों से कराया अवगत

June 14, 2022

– मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री को दिया सीएम राइज स्कूलों के उद्घाटन का निमंत्रण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने सोमवार को नई दिल्ली (New Delhi ) प्रवास के दौरान केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Union Education Minister Dharmendra Pradhan) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केन्द्रीय मंत्री प्रधान को प्रदेश के कौशल विकास कार्यों से अवगत कराया और सीएम राइस स्कूलों के उद्घाटन का निमंत्रण दिया।


  • मुख्यमंत्री चौहान ने सोमवार शाम को ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से भेंट हुई। मध्यप्रदेश में हम सीएम राइज स्कूल प्रारंभ करने वाले हैं। मैंने उसके शुभारंभ व प्रदेश में बन रहे 10 मॉडल आईटीआई और ग्लोबल स्किल पार्क के अवलोकन के लिए भी आमंत्रित किया है। साथ ही अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई है।

    मुख्यमंत्री चौहान ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान को राज्य सरकार के कौशल विकास से संबंधित प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में 10 आदर्श आईटीआई के अलावा ग्लोबल स्किल पार्क बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री को इनके अवलोकन का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रभावशील स्थानीय निकायों के चुनाव की आचार संहिता समाप्त होते ही सीएम राइज स्कूलों का शुभारंभ किया जायेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने केन्द्रीय मंत्री से इन विद्यालयों का उद्घाटन करने का अनुरोध भी किया। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

  • जयंती विशेष : कालजयी है संत कबीर की वाणी

    Tue Jun 14 , 2022
    – योगेश कुमार गोयल मध्यकालीन युग के महान कवि संत कबीर दास की जयंती प्रतिवर्ष ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है और इस बार 14 जून को उनकी जयंती है। माना जाता है कि इसी पूर्णिमा को विक्रमी संवत् 1455 सन् 1398 में उनका जन्म काशी के लहरतारा ताल में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved