img-fluid

MP में मौसम का डबल अटैक, बारिश-आंधी के साथ घना कोहरा, अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

February 01, 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में रविवार सुबह मौसम ने अचानक रंग बदल लिया। प्रदेश के कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं और घने कोहरे का असर देखने को मिला। दतिया और खजुराहो में हालात सबसे ज्यादा खराब रहे, जहां दृश्यता घटकर 50 से 200 मीटर तक पहुंच गई। घने कोहरे के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। ग्वालियर, उज्जैन, धार और मुरैना में रात से लेकर सुबह तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। भोपाल में भी सुबह करीब 9 बजे तक कोहरा छाया रहा। मौसम में बदलाव के बावजूद रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बड़े शहरों में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से ऊपर रहा, जबकि खजुराहो, राजगढ़ और नौगांव में ही पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंचा।

फसलों पर बारिश की मार
बारिश का असर खेतों में भी दिखाई देने लगा है। कई इलाकों में गेहूं की फसल आड़ी पड़ गई है, जिससे किसानों को नुकसान की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार दतिया, खजुराहो, ग्वालियर, नौगांव, सतना, रीवा, उज्जैन, श्योपुर, राजगढ़, रतलाम, गुना, दमोह, मंडला, टीकमगढ़ और मलाजखंड में कोहरे का असर ज्यादा रहा।


  • अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम
    2 फरवरी: ग्वालियर, भोपाल समेत 20 से ज्यादा जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
    3 फरवरी: ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।
    4 फरवरी: छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में बारिश का अलर्ट, जबकि ग्वालियर से लेकर सीधी तक कई जिलों में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है।

    ठंड का एक और दौर संभव
    हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हो रही भारी बर्फबारी के चलते मौसम सिस्टम सक्रिय है। जब यह सिस्टम आगे बढ़ेगा, तो प्रदेश में सर्दी का असर और बढ़ सकता है। दिन और रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

    क्यों बदल रहा है मौसम
    मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) और तेज जेट स्ट्रीम हवाओं के कारण यह बदलाव हो रहा है। उत्तर भारत के ऊपर तेज हवाएं चल रही हैं, जिसका असर मध्य प्रदेश में भी दिख रहा है। इसी वजह से दिन में ठंड बढ़ी है और कई जगह तापमान गिरा है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved