img-fluid

मध्य प्रदेश सरकार वसूलेगी गौ-टैक्स, आंगनबाड़ियों में अंडे की जगह बटेगा दूध

November 22, 2020

मध्य प्रदेश सरकार ने गाय टैक्स लगाने का फैसला कर लिया है। इसके माध्यम से एकत्र की गई राशि को गौ संरक्षण पर खर्च किया जायेगा। पहली गौ कैबिनेट में यह फैसला लिया गया है। इसके अलावा प्रदेश की आंगनबाड़ियों में बच्चों को अंडे की जगह दूध बांटने का भी ऐलान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया है। मध्य प्रदेश की गौ कैबिनेट ने आगर में गायों को लेकर रिसर्च सेंटर बनाने का फैसला लिया गया। आगर में शिवराज ने गायों की सुरक्षा के लिए गो अधिनियम बनाने की घोषणा भी की। इसके साथ ही अंतिम संस्कार में लकड़ी की जगह कंडे के उपयोग को भी बढ़ाने पर जोर दिया जायेगा। होली पर भी लकड़ी के बजाय कंडों का इस्तेमाल करने की अपील की। शिवराज ने एमपी में गो अधिनियम बनाने का ऐलान किया। साथ ही प्रदेश में गोसदन बनाने और आगर के गो अभयारण्य को गो-पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की बात भी कही। अभयारण्य में गाय के उत्पादों की बिक्री के इंतजाम भी होंगे।

शिवराज ने प्रदेश में 2000 गोशालाएं खोलने का ऐलान किया। वन विभाग की खाली जमीन पर चारा उगाया जाएगा। गोवंश के इलाज के लिए संजीवनी योजना चालू की जाएगी। पंचायत में गोवंश के लिए राज्य वित्त आयोग फंड का इंतजाम करेगा। सीएम शिवराज ने सरकारी आॅफिसों में सफाई के लिए गो फिनाइल का इस्तेमाल करने के आदेश दिए। गोपालन के लिए स्व सहायता समूह और संस्थाओं की मदद लेने की बात भी कही। प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गोधन का इस्तेमाल किया जाएगा। स्वाबलंबन के लिए गोमाता की अवधारणा को लागू करेंगे। गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गोबर और गोमूत्र का बेहतर उपयोग की रूपरेखा होगी तैयार मुख्यमंत्री ने स्वसहायता समूहों को गोशालाओं का संचालन करने की सहमति दी।

Share:

  • उज्जैन के अलखनंदा में पकड़ाया सेक्स रैकेट, 12 गिरफ्तार

    Sun Nov 22 , 2020
    उज्जैन। उज्जैन के अलखनंदा में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए साइबर पुलिस ने 5 लड़कियों के साथ 7 लड़कों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक रविवार को उज्‍जैन के अलकनंदा गली नंबर 1 में देह व्यापार चलाने की सूचना साइबर को मिली थी। जिसके बाद थाना प्रभारी ओपी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved