
नई दिल्ली । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)में एक दिल दहला(heart-wrenching) देने वाली घटना (incident)सामने (in front)आई है। दुकान में सामान उधार नहीं देने पर एक लड़के ने एक लड़की को(killed) मार डाला। थोड़ी देर बाद लड़का भी फंदा लगाकर एक पेड़ पर झूल गया। दो मौतों से गांव के सभी लोग सन्न रह गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि 14 साल की लड़की नौंवी कक्षा की छात्रा थी। आरोपी छोटेलाल कोल का मृतका के घर लगातार आना जाना था। मृतका के घर में किराने की दुकान संचालित होती है और आरोपी उससे उधारी में कुछ किराने का सामान मांग रहा था। जब लड़की ने उधारी का सामान नहीं दिया तो आरोपी नाराज हो गया। इस बात को लेकर विवाद करने लगा। इसके बाद उसने पहले उसका गला दबाया फिर खलबट्टे से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसका काफी खून बह गया और उसकी मौत हो गई।
घटना के दौरान मृतका के दादा घर पर ही मौजूद थे, लेकिन जब तक वह अपनी पोती को बचाने पहुंचते, आरोपी घटना को अंजाम दे चुका था। आरोपी ने मृतका के बाबा को आता देख वहां से भाग गया। कुछ ही देर बाद छोटेलाल ने भी फांसी लगा ली। उसका शव गांव में ही आम के पेड़ में फांसी के फंदे में लटकता हुआ पाया गया। दो मौतों के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved