बड़ी खबर

मध्य प्रदेश नंबर 1 है आदिवासियों पर अत्याचार में – कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा


मंडला । मध्य प्रदेश के मंडला में (In Mandla Madhya Pradesh) एक जनसभा को संबोधित करते हुए (Addressing A Public Meeting) कांग्रेस महासचिव (Congress General Secretary) प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा,आदिवासियों पर अत्याचार में (In Atrocities on Tribals) मध्य प्रदेश नंबर 1 है (Madhya Pradesh is Number 1) । यहां आदिवासियों को वन अधिकार नहीं मिल रहे हैं। देश में सबसे ज्यादा बच्चियां मध्य प्रदेश में गायब हो रही हैं। यहां हर दिन 17 बलात्कार होते हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।


उन्होंने कहा “जितने भी अधिकार कांग्रेस ने लोगों को दिए और उनकी मजबूती के लिए जो-जो काम किए भाजपा ने एक-एक कर सारे अधिकार छीन लिए। आज सरपंचों के अधिकारों में कटौती है, मनरेगा को लागू ही नहीं किया, पलायन और बढ़ गया है। गांव में रोजगार नहीं मिल रहा है। लोगों की जमीने छीनी जा रही हैं। फसल के सही दाम नहीं मिलते। विरोध करने पर गोलियां बरसाई जाती हैं। वन का अधिकार खत्म कर दिया। कमलनाथ जी ने पट्टे दिए थे वो काम भी भाजपा सरकार ने रोक दिया।”

प्रियंका ने कहा तेंदूपत्ता चुनने वाले भाई-बहन दिनभर मेहनत करते हैं, लेकिन उन्हें सही दाम नहीं मिलता। मध्य प्रदेश में तेंदूपत्ता बोनस में भी भ्रष्टाचार किया गया है। मेहनत आप करते हैं और कमाई ये करते हैं। जबकि छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता संग्राहकों को प्रति मानक बोरा 4 हजार रुपए दिए जाते हैं। तेंदूपत्ता पर बोनस देने का काम इंदिरा जी ने शुरू किया था, क्योंकि उन्हें लगा था कि मेहनत करने वालों की मदद होनी चाहिए।

Share:

Next Post

भारत के 100 सबसे अमीरों की 2023 की फोर्ब्स सूची में नंबर 1 स्थान हासिल कर लिया मुकेश अंबानी ने

Thu Oct 12 , 2023
नई दिल्ली । मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने भारत के 100 सबसे अमीरों की 2023 की फोर्ब्स सूची में (In Forbes List of India’s 100 Richest in 2023) नंबर 1 स्थान हासिल कर लिया (Achieved No. 1 Position) । भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की सामूहिक संपत्ति इस साल 799 अरब डॉलर पर स्थिर […]