img-fluid

मप्र को मिले 20,193 करोड़ के मिले निवेश प्रस्ताव

July 17, 2026

  • दो दिवसीय निवेश संवाद में हुए 7 महत्वपूर्ण एमओयू

भोपाल। नई दिल्ली में आयोजित भारत टेक्स-2026 तथा ‘इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉच्र्युनिटीज इन मध्यप्रदेशÓ में प्रदेश को 20,193 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनसे लगभग 27,592 लोगों के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों, उद्योगपतियों और वैश्विक ब्रांड प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश को देश का उभरता हुआ औद्योगिक एवं टेक्सटाइल हब बताया और उन्हें जनवरी 2027 में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेने का आमंत्रण दिया।


  • उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश निवेशकों को अनुकूल नीतियां, मजबूत अधोसंरचना, कुशल मानव संसाधन और त्वरित प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध करा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इन निवेश प्रस्तावों, साझेदारियों और एमओयू के माध्यम से मध्यप्रदेश देश के अग्रणी निवेश गंतव्यों में अपनी स्थिति और अधिक सुदृढ़ करेगा तथा विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

    टेक्सटाइल क्षेत्र को मिला बड़ा निवेश
    भारत मंडपम में आयोजित टेक्सटाइल राउंडटेबल में प्रदेश के वस्त्र एवं परिधान उद्योग, पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क, तकनीकी वस्त्र, निर्यात संवर्धन, कौशल विकास और निवेश प्रोत्साहन पर विस्तृत चर्चा हुई। इस आयोजन में 1,592 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनसे लगभग 15,700 रोजगार सृजित होने की संभावना है।

    Share:

  • कार्यप्रणाली सुधारें अखिल भारतीय सेवा के अफसर

    Fri Jul 17 , 2026
    केंद्र ने राज्यों को लिखा, वर्किंग में सुधार लाएं, लंबी व उबाऊ मीटिंग से बचें भोपाल। केंद्रीय मंत्रिमंडल के सचिव ने रअखिल भारतीय सेवा के अफसर आईएएस, आईपीएस और आईपीएस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। केंद्रीय सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन ने सभी राज्यों के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर अफसरों की कार्यप्रणाली में सुधार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved