img-fluid

मध्य प्रदेश गर्भवती महिलाओं के वैक्सीनेशन में देश में अव्वल

January 21, 2022

– राज्य में अब तक लगाई गई कोविड वैक्सीन की 10 करोड़ 83 लाख से अधिक डोज

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में राज्य सरकार द्वारा आमजन के सहयोग से कोरोना के खिलाफ चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में लगातार सफलता मिली है। कोविड-19 वैक्सीनेशन में मध्यप्रदेश में उल्लेखनीय काम हुआ है। यहां अब तक 10 करोड़ 83 लाख 38 हजार 974 कोविड वैक्सीन डोज लक्षित समूह को लगाई गई हैं। प्रदेश गर्भवती महिलाओं के वैक्सीनेशन (vaccination of pregnant women) में देश में नम्बर-एक (tops the country) पर है।


एचएचएम (टीकाकरण) डायरेक्टर डॉ. संतोष शुक्ला ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में गुरुवार शाम 6 बजे तक 5 करोड़ 68 लाख 27 हजार 887 को प्रथम डोज तथा 5 करोड़ 10 लाख 24 हजार 459 को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी है। इसके साथ ही प्रदेश में 4 लाख 86 हजार 628 प्रि-कॉशन डोज और 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के 48 लाख लक्ष्य के विरुद्ध 34 लाख 2 हजार 439 किशोर-किशोरियों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। किशोरों के निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 70 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि हासिल की जा चुकी है।

एनएचएम (टीकाकरण) डायरेक्टर डॉ. शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में गर्भवती महिलाओं को 3 लाख 59 हजार 538 पहली डोज और 3 लाख 12 हजार 521 को दोनों डोज लगाई गई है। गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण में प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • मप्र को जन-कल्याण, सुशासन और विकास में बढ़ाएं आगे, हर जिले की हो ओवर ऑल रैंकिंग : शिवराज

    Fri Jan 21 , 2022
    मुख्यमंत्री ने कलेक्टर्स-कमिश्नर्स कॉन्फ्रेंस में की विभागीय समीक्षा भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि प्रत्येक जिले की ओवर ऑल रैकिंग हो। प्रतिस्पर्धा बेहतर परिणाम देने के लिए प्रेरित करती है। विकास के कार्य हर जिला चिन्हित करे। कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में पूरे हों। कार्य ऐसे हों जो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved