img-fluid

एमपी : ट्रक ने पति-पत्नी को कुचला, चमत्कार ने बचाई ढाई साल की बच्ची की जान

February 08, 2026

बैतूल. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल (Betul) में शनिवार की रात नेशनल हाईवे (National Highway) पर हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया. जहां ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी ढाई साल की मासूम बच्ची (two-and-a-half-year-old daughter) की जान बच गई. उसके दोनों पैरों में चोट लगी है. बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है.

दरअसल बैतूल के शाहपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर बांचा जोड़ पर शनिवार की रात भोपाल से बैतूल की तरफ जा रहे ट्रक ने सोहागपुर निवासी विजय यादव और उनकी पत्नी आरती यादव को कुचल दिया. जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों बाइक से सोहागपुर जा रहे थे. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त ढाई साल की बच्ची अपनी मां की गोद में थी. जिसकी जान बच गई. बच्ची के दोनों पैर में चोट लगी है.


  • रिश्तेदार के यहां से घर लौट रहा था परिवार
    हादसे में घायल बच्ची को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से शाहपुर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने बताया कि विजय और आरती बैतूल अपने रिश्तेदार के यहां आए थे और रात में सोहागपुर जा रहे थे.

    पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. वहीं इस हादसे से मृतक के परिजनों के अलावा स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. लोगों का कहना है कि नोएंट्री खुलने के बाद ट्रक संचालक स्पीड के साथ चलते हैं, जिसकी वजह से इस तरह के हादसे इस रोड पर होते रहते हैं.

    Share:

  • भारत के बजट जितना खर्च AI पर, ये 4 कंपनियां बदल देंगी टेक की दुनिया

    Sun Feb 8 , 2026
    नई दिल्ली. AI को लेकर जोरो-शोरों से तैयारी चल रही है और इसको लेकर भारी-भरकम इनवेस्टमेंट (Investment) भी हो रहा है. एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2026 में AI को लेकर जितना इनवेस्टमेंट होना है वो रकम भारत (India) में इस साल पूरे देश के खर्चे के बराबर है. यह रकम 650 बिलियन अमेरिकी डॉलर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved