img-fluid

मध्य प्रदेश : डॉक्टर के इंजेक्शन लगाते ही युवक की मौत, पुलिस ने दर्ज किया केस

January 01, 2022

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन(Khargone of Madhya Pradesh) जिले में झोलाछाप डॉक्टर (Fake doctor) के इलाज के दौरान एक युवक की मौत (A young man died during treatment) हो गई। घटना खरगोन के करही थाना क्षेत्र(Khargone’s Karahi police station area) की है। बताया जाता है कि झोलाछाप डॉक्टर(Fake doctor) के इंजेक्शन लगाने के बाद युवक की मौत (Youth dies after injection) हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
करही के थाना प्रभारी परमानंद गोयल ने घटना की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बरलाय के 21 वर्षीय अर्जुन की मृत्यु की घटना की पुलिस व स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच आरंभ कर दी गई है। कथित फर्जी डॉक्टर मनोज राय की क्लीनिक को सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आज हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट फिलहाल प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य दस्तावेजों के आधार पर आगामी कार्रवाई सुनश्चिति की जाएगी।



जानकारी के मुताबिक युवक को सर्दी और बुखार की शिकायत थी। कल परिजन उसे पिपलिया बुजुर्ग में प्रैक्टिस करने वाले बंगाली दवाखाने के डॉक्टर मनोज राय के पास लाए थे। डॉक्टर ने उसे एक टैबलेट के बाद इंजेक्शन दिया। इसके बाद उसकी तकलीफ बढ़ गई। कुछ ही देर के बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद डॉक्टर अपने परिवार के साथ फरार हो गया। महेश्वर के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर अजय कुमार सेंगर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग भी घटना की अलग से जांच कर रहा है।

Share:

  • मंदिरों के दान पे‍टी में डालता था इस्‍तेमाल किया हुआ कंडोम, एक साल बाद धराया, बताया क्यों करता है ऐसा

    Sat Jan 1 , 2022
    बेंगलुरु। कर्नाटक पुलिस (Karnataka Police) ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो मंदिरों के डोनेशन बॉक्स (Temple Donation Box) में इस्तेमाल किए गए कंडोम (used condoms) डालता था. आरोपी देवदास देसाई (Devadas Desai) ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वो यीशु का संदेश फैलाने के लिए ऐसा कर रहा था और उसे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved