
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल(Bhopal) में प्रदेश के पहले ड्राइव इन वैक्सीनेशन सेंटर( Drive in vaccination center) की शुरुआत हो गई है. भोपाल के श्यामला हिल्स इलाके में बने मध्य प्रदेश टूरिज़्म के ड्राइव इन सिनेमा में ही इस वैक्सीनेशन सेंटर को शुरू किया गया है. शनिवार को इसका उद्घाटन किया गया.
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग (Medical Education Minister Vishwas Sarang)और कलेक्टर अविनाश लवानिया (Collector Avinash Lavania)ने ड्राइव इन वैक्सीनेशन सेंटर(Drive in vaccination center) पर शनिवार को पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि बुजुर्गों और महिलाओं के लिए ड्राइव इन वैक्सीनेशन एक सुरक्षित और अनूठा प्रयोग है. जल्द ही इस तरह के नये प्रयोग मध्य प्रदेश के अन्य स्थानों में भी किए जाएंगे.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved