img-fluid

देशभक्ति के जज्बे से गूंजा महार रेजिमेंट विद्यालय

November 23, 2021

सागर। स्वर्णिम विजय वर्ष (golden victory year) को पूरे देश में हर्षोल्लास (gaiety) के साथ मनाया जा रहा है। सागर में भी विजय मशाल के तीसरे दिन मंगलवार को महार रेजिमेंट विद्यालय में बच्चों द्वारा देशभक्ति के जज्बे से भरे नृत्य और गीतों की आकर्षिक प्रस्तुति दी गई। यह कार्यक्रम कलेक्टर दीपक आर्य के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।



इस अवसर पर सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल राम सिंह, मेजर करण सिंह, प्राचार्य कपिल देव शुक्ला, ऐजाज खान, वीणू राणा सहित आर्मी अधिकारी, विद्यालय के शिक्षक, स्टाफ और आदि संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

 

स्वाभिमान से ऊँचे मस्तक, अदम्य साहस व शौर्य से भरा सीना और देशभक्ति के जज्बे के साथ जब सेना के जाबांजों ने रविवार को “स्वर्णिम विजय मशाल” थामी तो सभी रोमांचित हो उठे थे। भारत द्वारा पाकिस्तान पर फतह के 50वें वर्ष को राष्ट्रीय स्तर पर “स्वर्णिम विजय वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। भारत माता की जयघोष के नारे लगाते हुए विजय मशाल का जगह जगह स्वागत किया जा रहा है।

 

विदित हो विजय दिवस 16 दिसम्बर 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नईदिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से 4 स्वर्णिम विजय मशाल प्रज्ज्वलित की थीं। इन विजय मशालों को देश के अलग-अलग कोनों में ले जाया जा रहा है। ये विजय मशालें देश की सभी सैन्य छावनियों एवं उन गाँवों व स्थानों से भी गुजर रही हैं जहाँ 1971 के युद्ध में परमवीर चक्र और महावीर चक्र से सम्मानित सेना के जाबांजों का निवास स्थान रहा है।

 

Share:

  • Itanagar में बंद के दौरान Violence, सरकारी गाड़ियां आग के हवाले

    Wed Nov 24 , 2021
    इटानगर। अखिल निशी छात्र संघ (अनशू) (All Nishi Students Union (Anshu)) के मंगलवार को 12 घंटे के इटानगर बंद (Itanagar 12-hour bandh) के दौरान दोपहर बाद हुई हिंसा (Violence) के बाद सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों दो सरकारी वाहन और दो मोटरसाइकिलें फूंक दी। तीन वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved